नीमच। पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य के चलते मंगलवार, 29 सितंबर को 11 केवी प्रधानमंत्री आवास योजना फीडर से विद्युत आपूर्ति सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक बंद रहेगी।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि फीडर बंद रहने से प्रधानमंत्री आवास योजना सहित इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। आवश्यकतानुसार शटडाउन की अवधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है।