नीमच। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat), नीमच के तत्वावधान में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत MY Bharat स्वयंसेवकों ने कमल चौक स्थित ओल्ड बैंक कॉलोनी में स्वच्छता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश देते हुए आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम स्वच्छता निरीक्षक अविनाश घेघट की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। संचालन गैंग प्रभारी दीपक गौहर एवं विक्की घेघट ने किया। जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में आयोजित अभियान में MY Bharat स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की।