शाजापुर। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन-2026 (उत्तरार्द्ध) के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को शाजापुर जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सामान्य एवं सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, वल्लभ भवन भोपाल की 28 सितंबर 2026 की अधिसूचना के पालन में यह अवकाश घोषित किया गया है। 29 सितंबर को जनपद पंचायत शाजापुर की ग्राम पंचायत पतोली एवं पनवाड़ी तथा जनपद पंचायत कालापीपल की ग्राम पंचायत छापरी में सरपंच पद के लिए मतदान होगा।
निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश रहेगा।