चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ न्यू क्लॉथ मार्केट निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड (एनसीएम सिटी) की 51वी वार्षिक आमसभा रविवार को सांसद सी पी जोशी के मुख्य आतिथ्य, सभापति अनिल ईनाणी उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया,मिठू लाल जाट व पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्षद नागेंद्र सिंह राठौड़ के विशेष आतिथ्य व समिति अध्यक्ष डॉ आई एम सेठिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
आमसभा में स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश पर हर्ष व्यक्त किया गया और बाजार विकास के संकल्प दोहराए गए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सभापति अनिल ईनाणी, उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया सहित 36 विजयी पार्षदों का शॉल उपरना ओढ़ाकर भव्य अभिनंदन भी किया गया।
बाजार विकास में नवगठित बोर्ड निभाएगा जिम्मेदारीरू सांसद सी.पी. जोशी
मुख्य अतिथि सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि समिति ने आमजन में सहकारिता की भावना के जागरण के साथ साथ शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मध्यम वर्ग को दुकान देकर आर्थिक संबल प्रदान किया, जिससे सदस्यों का आर्थिक सशक्तिकरण हुआ और केशव माधव सभागार के कारण सामुदायिक विकास को स्थान मिला। नवगठित बोर्ड समिति के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
नवनिर्वाचित सभापति ने कहा - समन्वय से चित्तौड़ को देंगे ऐतिहासिक स्वरूप
सभापति ने कहा कि सभी पार्षदों के साथ समन्वय से चित्तौड़ को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। न्यू क्लॉथ मार्केट शहर का मुख्य व्यापारिक केंद्र है, इसकी हर समस्या का समाधान मिल-बैठकर किया जाएगा ताकि स्वर्णजयंती वर्ष में शहर का गौरव भी बढ़े।
50 वर्षों की यात्राः डॉ. सेठिया
समिति अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया ने समिति स्थापना के 50 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वर्ण जयंती वर्ष में सभागार को आधुनिक व भव्य बनाया जाएगा, बाजार की सुंदरता बढ़ाने के साथ साथ सुभाष चौक स्थित समिति की भूमि पर शीघ्र ही सहकारी व्यापारिक केंद्र बनाया जाएगा और स्वर्ण जयंती वर्ष में कार्यालय के आधुनिकीकरण के साथ साथ सामाजिक सहभागिता के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
इन पार्षदों का हुआ सम्मान
समिति अध्यक्ष डॉ. सेठिया, समिति के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट छोगा लाल डाड, गोविंद काबरा, उपाध्यक्ष ओम खटोड़, मंत्री सोहन लाल तंनवानी, कोषाध्यक्ष सुरेश डांगी, निदेशक प्रकाश पटवारी, पुष्पा देवी सुहालका, कैलाश देवड़ा, हाजी गुलाम सादिक नीलगर, राजेश पोखरना द्वारा सभापति अनिल ईनाणी उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया सहित उपस्थित 36 पार्षद भोला राम प्रजापत,शैलेन्द्र झवर, नागेंद्र सिंह राठौड़, शांतिलाल जाट, देवीलाल सालवी, रेखा शर्मा, पिंटू मीणा, मुकेश छपरिबंद , मन कंवर ,पूजा खटीक, नीमा बजाज, रेहाना हसन, वासु लोट, धर्मेन्द्र मूंदड़ा,शंभू प्रजापत, पिंकू धामाणी प्रदीप काबरा, अशोक सोनी,मीना वाधवा, घनश्याम मेनारिया,सविता जाजू, जगदीप सलूजा, अविनाश शर्मा, सीताराम मांली, सुश्री प्रिया गौड़, रवि बैरागी, शांति लाल मोदी ,बाल किशन भोई, बालमुकुंद पटवा, के साथ ही राणा सांगा समिति अध्यक्ष रतनलाल जैन, पूर्व मंत्री बुद्धर मल भोजवानी, पूर्व अध्यक्ष गोविंद काबरा व छोगालाल डाड ,इंजीनियर श्याम जोशी का शॉल उपरणा से अभिनंदन किया गया।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष छोगालाल डाड व गोविंद काबरा तथा कांग्रेस पार्षद नागेंद्र सिंह राठौड़ ने भी विचार व्यक्त करते हुए स्वर्ण जयंती पर शुभकामनाएं दी।
लेखा-जोखा प्रस्तुत
समिति अध्यक्ष डॉ सेठिया ने वार्षिक प्रतिवेदन रखते हुए बाजार और सभागार विकास के लिए किए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक उपयोगिता बढ़ाने के लिए सभागार भवन की भव्यता को बढ़ाया जाएगा।
कोषाध्यक्ष सुरेश डांगी ने अंकेक्षित लेखा व बजट प्रस्तुत किया, मंत्री सोहन लाल तनवानी ने पूर्व आमसभा का प्रतिवेदन रखा। संचालन उपाध्यक्ष ओम खटोड़ ने किया। बाजार की समस्याओं पर सदस्यों ने विचार रख महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इस अवसर पर सांसद जोशी सहित अतिथियों ने समिति की वेबसाइट और स्वर्णजयंती मोनो का भी उद्घाटन किया। अंत में मंत्री सोहन लाल तनवानी के धन्यवाद के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।