नीमच। जिले की जीरन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनियाना में सरपंच पद के उपचुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया जारी है। सरपंच पद के लिए चार महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। मंगलवार, 29 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सरपंच पद के लिए अनु गुर्जर, धापू बाई पत्नी कारूदास बैरागी, दिलखुश बाई और पप्पू बाई चुनाव मैदान में हैं।
3 अक्टूबर को होगी मतगणना-
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से जीरन तहसीलदार के न्यायालय कक्ष में मतगणना शुरू होगी। इसके बाद सुबह 10:30 बजे से सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
सोनियाना पंचायत के मतदाताओं के मतदान के बाद अब सभी की नजरें 3 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। चारों प्रत्याशियों में से कौन सरपंच चुना जाता है, इसका फैसला मतगणना के बाद होगा।