टोंक। हज 2027 में निंबाहेड़ा से जाने वाले 29 हाजियों के लिए टोंक रुबात प्राप्त करने की प्रक्रिया के तहत उनके आवश्यक दस्तावेज टोंक स्थित रुबात के जिम्मेदार हाजी मोइनुद्दीन के कार्यालय में जमा कराए गए।
इस अवसर पर हज खिदमत कमेटी निंबाहेड़ा की ओर से हाजी मोइनुद्दीन का स्वागत एवं इस्तकबाल किया गया। कमेटी के सदस्यों ने हर वर्ष हाजियों के लिए टोंक रुबात की व्यवस्था में सहयोग के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। इस दौरान उन्हें 21 किलो की माला पहनाकर तथा मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
नगर परिषद टोंक के चुनाव में पार्षद पद पर चयनित होने पर हाजी मोइनुद्दीन को मुबारकबाद भी दी गई। साथ ही हज गाइडेंस सोसायटी टोंक के हाजी मुश्ताक भाई, मोहम्मद असलम अंसारी एवं जमील अहमद का भी साफा पहनाकर एवं गुलपोशी कर इस्तकबाल किया गया।
इस अवसर पर हज खिदमत कमेटी निंबाहेड़ा के सदर मतलूब अजमेरी, नायब सदर हाजी भूरू जागीरदार, सचिव हाजी अख्तर पटेल, सलाहकार मोहम्मद फारूक छिपा, अनीस अहमद शेख, नईम मेव, मोहम्मद हनीफ मंसूरी, हाजी अहमद हुसैन एवं वसीम छिपा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।