BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2026, 3:07 pm
BIG NEWS : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, लंबा हाथ मारने के पहले पटवारी गिरफ्तार, 2 लाख रिश्वत की पहली किस्त 20 हजार लेते पकड़ाया, तहसीलदार समेत 3 पर केस दर्ज, पढे़ जय गुप्ता की खबर

Share On:-

खरगोन। इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने खरगोन में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने पीड़ित से उसकी पत्नी के नाम दर्ज कृषि भूमि के नामांतरण (म्यूटेशन) के बदले 2 लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत मांगी थी। इस कार्रवाई के बाद से जिले के राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।


2 लाख की रिश्वत की हुई थी मांग
लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता पुनीत नाडीवाल (निवासी बड़ी कसरावद) ने इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। पुनीत की पत्नी के नाम से स्थित कृषि भूमि का नामांतरण करने के बदले पटवारी खुम सिंह धारवे द्वारा 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत की सत्यता की जांच और सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप का जाल बिछाया।


मेडिकल दुकान के पास बिछाया गया जाल
बीती देर रात लोकायुक्त टीम के निर्देशानुसार जैसे ही शिकायतकर्ता ने पटवारी खुम सिंह धारवे को 20 हजार रुपये की पहली किश्त सौंपी, पास में घात लगाकर बैठी टीम ने शारदा हॉस्पिटल के सामने स्थित पाटीदार मेडिकल के पास उसे रंगे हाथ धर दबोचा।


तहसीलदार और दूसरे पटवारी का नाम भी शामिल
लोकायुक्त की इस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिश्वत के इस खेल में केवल एक पटवारी ही नहीं, बल्कि तहसीलदार अंतरसिंह कनेश और एक अन्य पटवारी कुलदीप यादव की भूमिका भी सामने आई है।लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी खुम सिंह धारवे, पटवारी कुलदीप यादव और तहसीलदार अंतरसिंह कनेश- तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE