नीमच। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के मार्गदर्शन में बच्चों ने पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण कर पुलिस की विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान बच्चों ने जनसुनवाई कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों की शिकायतें सुनने तथा उनके निराकरण की प्रक्रिया को समझा।
भ्रमण के दौरान बच्चों ने पुलिस अधिकारियों से पुलिस की कार्यप्रणाली और विभिन्न शाखाओं से जुड़े सवाल पूछे। अधिकारियों ने बच्चों के सवालों के जवाब देते हुए पुलिस की अलग-अलग शाखाओं और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी।
छात्राओं को ऊर्जा महिला डेस्क की जानकारी-
इस दौरान छात्राओं को ऊर्जा महिला डेस्क के संबंध में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि महिला डेस्क पर महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतें सुनी जाती हैं तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जाती है। किसी भी परेशानी की स्थिति में छात्राएं महिला डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
भ्रमण के दौरान बच्चों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना और महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।