BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2026, 4:14 pm
KHABAR : मेडिकल कॉलेज के सामने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटा, प्रशासन ने 34 दुकानें तोड़ीं, 100 करोड़ की 12 बीघा जमीन खाली कराई, पढे़ खबर

Share On:-

शिवपुरी। मेडिकल कॉलेज के सामने मंगलवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 100 करोड़ रुपए कीमत की 12 बीघा शासकीय जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। यहां टीन शेड से बनी 34 दुकानों को जेसीबी से तोड़ा गया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बाहरी हिस्से में दुकानों के सामने बनाए गए अवैध चबूतरों को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस का अमला मौके पर मौजूद रहा।


विरोध करने पर 6 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान विरोध और हंगामा करने वाले 2 महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। प्रशासन के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के सामने पाल समाज के कुछ लोगों ने पिछले कई वर्षों से शासकीय जमीन पर कब्जा कर रखा था। यहां टीन शेड बनाकर दुकानें संचालित करने के साथ इन्हें किराए पर भी दिया गया था। इन दुकानों से हर महीने करीब 2 लाख रुपए किराया वसूले जाने की जानकारी सामने आई थी।


एक साल में कई बार दिए नोटिस
प्रशासन को इस स्थान पर रात के समय कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की जानकारी भी मिली थी। इसके बाद राजस्व विभाग ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की।


तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि शासकीय जमीन खाली कराने के लिए पिछले एक साल में कई बार नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद बेदखली का आदेश जारी किया गया और मंगलवार को कार्रवाई कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE