शिवपुरी। डीजी जेल वरुण कपूर ने मंगलवार को शिवपुरी सर्किल जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में नवनिर्मित बैरक/सेल का उद्घाटन किया और परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीजी जेल ने जेल परिसर में साफ-सफाई और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही भोजन व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने जेल अधिकारियों से व्यवस्थाओं और बंदियों की सुविधाओं को लेकर जानकारी ली।
वरुण कपूर ने प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंदियों की क्षमता को कम करने के उद्देश्य से किए जा रहे निर्माण कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को जेल की व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाए रखने और बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।