BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2026, 5:15 pm
NEWS : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ऑटो-टैक्सी पर लगाए गए साइबर जागरूकता पंपलेट, साइबर सुरक्षा का संदेश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिले में आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में साइबर थाना पुलिस द्वारा ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जागरूकता पंपलेट चिपकाए गए।

इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के साथ उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर जागरूकता संबंधी पंपलेट लगाए तथा ऑटो-टैक्सी चालकों से संवाद कर उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने एवं आमजन तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना के डीवाईएसपी रविन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस निरीक्षक सुमन कुमार, अपराध सहायक जोधाराम सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों द्वारा ऑटो-टैक्सी चालकों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं ओटीपी के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी के संबंध में जानकारी दी गई।

पुलिस द्वारा ऑटो एवं टैक्सी जैसे सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से साइबर जागरूकता संबंधी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आमजन साइबर ठगी के प्रति जागरूक होकर स्वयं को एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें।

जिला पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक संबंधी विवरण अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE