दतिया। PG कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर NSUI कॉलेज अध्यक्ष शिशुपाल बघेल ने मंगलवार को प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इसमें कॉलेज कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने और छात्राओं के लिए 15 दिवसीय आत्मरक्षा शिविर लगवाने की मांग की।
ज्ञापन में कॉलेज के मेन गेट पर प्रवेश व्यवस्था सख्त करने की मांग की गई। NSUI के छात्रों ने कहा कि केवल ID कार्ड वाले विद्यार्थियों को ही कैंपस में आने दिया जाए।
छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने की मांग
ज्ञापन में छात्राओं के लिए 15 दिन का विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की मांग भी की गई है। NSUI के जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रशिक्षण से छात्राएं आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा के जरूरी तरीके सीख सकेंगी और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
प्रिंसिपल बोलीं- जल्द कार्यवाही करेंगे
प्राचार्य जयश्री त्रिवेदी ने बताया कि, एनएसयूआई संगठन के छात्रों ने ज्ञापन दिया है। जिस पर विचार किया जा रहा है। जो भी बात उन्होंने रखी है। कार्यवाही की जाएगी।