चित्तौड़गढ़। जे.के. सीमेंट समूह के प्रबंध निदेशक स्व. श्री यदुपति सिंघानिया की 73वीं जयंती पर 29 सितंबर 2026 को जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा के यूनिट हेड मनीष गोषीवाल के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में विभिन्न आयोजन किए गए।
जे.के. सीमेंट के एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि स्व. यदुपति सिंघानिया की 73वीं जयंती पर विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर भंडारी चिकित्सालय नीमच के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया।
इस शिविर में जरा, आंखों, मोतियाबिंद, निःशुल्क चश्मे की जांच आदि समस्याओं से जुड़े 530 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई एवं लगभग 85 मरीजों का जे.के. सीमेंट द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा, जिनमें 70 ऑपरेशन मोतियाबिंद के, 8 ऑपरेशन आंखों के तथा 7 अन्य ऑपरेशन किए जाएंगे।
कार्यक्रम की इसी कड़ी में स्व. श्री सिंघानिया की 73वीं जयंती पर निंबाहेड़ा क्षेत्र के 10 राजकीय विद्यालयों की 50 छात्राएं जो टॉपर हैं, उन्हें विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक वल्था, पूर्व जिला प्रमुख गब्बर अहीर, जे.के. सीमेंट के यूनिट हेड मनीष गोषीवाल, एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा, सुरभि क्लब की अध्यक्ष स्नेहा गोषीवाल आदि अतिथियों द्वारा साइकिलें वितरित की गईं।
इससे पूर्व अतिथियों का जे.के. सीमेंट के यूनिट हेड मनीष गोषीवाल एवं एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर सोनी द्वारा किया गया।
शिविर का उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पूरण आंजना, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुभाष शारदा, पूर्व पार्षद मनोज पारख, रोमी पोरवाल एवं पूर्व सरपंच गोपाल जाट ने भी अवलोकन किया तथा विभिन्न कमरों में चल रहे जांच शिविर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उपखंड अधिकारी विकास पंचोली एवं पूरण आंजना का जे.के. सीमेंट के कमर्शियल हेड मनोज सोनी ने बुके भेंट कर स्वागत किया।
आयोजन के इसी क्रम में जे.के. सीमेंट के सुरभि क्लब द्वारा राजकीय जिला चिकित्सालय में बेबी किट वितरित किए गए। सुरभि क्लब की अध्यक्ष स्नेहा गोषीवाल, सचिव मधु जैन, शोभा मिश्रा, लक्ष्मी सोनी, पूजा शर्मा, मंदाकिनी जोशी, चित्रा दशोरा, नीति दशोरा, तनिशा राजपूत एवं अन्य महिलाओं द्वारा मरीजों को निःशुल्क फल एवं दलिया वितरण किया गया तथा नगर परिषद द्वारा संचालित अन्नपूर्णा रसोई पर सुबह-शाम जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन करवाया गया।
घर की सांवरिया गौशाला में जे.के. सीमेंट के टेक्निकल हेड राजेश सोनी, गीतांजलि सोनी, सीनियर मैनेजर (एचआर) भुवनेश सिंह एवं राहुल कुमार सिंह ने गौ माता को चारा एवं पशुआहार खिलाया। गौशाला पहुंचने पर गौशाला के बंसीलाल राईवल एवं जगदीश माली द्वारा अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
वहीं दिवाकर जै गौशाला में जे.के. सीमेंट के कमर्शियल हेड मनोज सोनी, लक्ष्मी सोनी, सीनियर मैनेजर (एचआर) भुवनेश सिंह एवं राहुल कुमार सिंह ने गौ माता को चारा एवं पशुआहार खिलाया। यहां पहुंचने पर गौशाला के अध्यक्ष पूर्व विधायक अशोक वल्था एवं सचिव अजीत जैन द्वारा अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
आयोजन के इसी क्रम में जे.के. सीमेंट सुरभि महिला क्लब द्वारा बस्सी (चित्तौड़गढ़) वृद्धाश्रम में भी जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर कमलेश बुखर, देवकरण समदड़ी, विमल कोठारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। वहीं शिविर के सफल आयोजन में डॉ. संतोष चौधरी, राहुल कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. पंकज मणि, डॉ. वोल्गा के थवास, आशीष ओझा, शिव प्रकाश आमेटा, नितिन चास्टा, ललित पंचोली, जितेंद्र सिंह शक्तावत, आयुष बंसल, विक्रम आंजना, अजय दशोरा, एल.ए. शर्मा, एल.ए. टेलर, नंदकिशोर सोनी, लोकेश मीणा, पुष्पेंद्र गुर्जर, अरविंद जादौन, लक्ष्मण तांबी आदि ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। जे.के. सीमेंट प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आभार व्यक्त किया।