BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2026, 6:39 pm
KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 71 आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में आवेदनों के निराकरण के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 71 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में फसल बीमा, उपचार, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि एवं अतिक्रमण, पट्टा, राजस्व अभिलेख, नामांतरण, बंटवारा, पशुपालन ऋण, रोजगार सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

आवेदकों ने आवास एवं पट्टा दिलाने, आर्थिक सहायता, भूमि विवाद के निराकरण, राजस्व संबंधी समस्याओं, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, रास्ता खुलवाने, विद्युत पोल हटाने, ऑनलाइन राजस्व अभिलेख दर्ज कराने, ऋण संबंधी राहत तथा रोजगार के लिए वाहन उपलब्ध कराने सहित अन्य समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं।

पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश-
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों का निराकरण जिला स्तर पर संभव है, उनमें त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे, श्रुति भायडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE