BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2026, 6:48 pm
REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, शिक्षा और सम्मान के केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-10, यादव मंडी, नीमच सिटी में “आंगन मिलन सेवा” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, शिक्षा एवं सम्मान के केंद्र के रूप में विकसित करना तथा महिलाओं एवं बच्चों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर उमा शर्मा ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत अभियान, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्पॉन्सरशिप योजना एवं लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

पोषण और बाल विकास पर दिया जोर-
वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक दीपिका नामदेव ने छोटे बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों के लिए संतुलित एवं विविधतापूर्ण पोषण आहार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने पर्याप्त प्रोटीन युक्त आहार लेने के साथ बच्चों के प्रारंभिक विकास पर भी प्रकाश डाला।

वन स्टॉप सेंटर की केसवर्कर पूजा मिश्रा ने महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं पुलिस हेल्पलाइन 112 के संबंध में जानकारी देते हुए बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचाव के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर उमा शर्मा, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक दीपिका नामदेव, सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर चंदा साल्वी, केसवर्कर पूजा मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरला परवाल, चंदा सुराह, सहायिकाएं, बालिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE