नीमच। भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की किसान हितैषी योजनाएं किसानों को कृषि कार्य के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक संबल भी प्रदान कर रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर ग्राम चौकड़ी, तहसील मनासा निवासी किसान सत्यनारायण धाकड़ अपनी कृषि गतिविधियों को बेहतर बना रहे हैं।
धाकड़ बताते हैं कि उन्हें शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ मिल रहा है। परंपरागत कृषि से संबंधित योजना के तहत उन्हें प्रतिवर्ष 5 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हो रही है। वहीं, सिंचाई विकास योजना के अंतर्गत मिले मिनी स्प्रिंकलर से खेतों में सिंचाई व्यवस्था बेहतर हुई है और सिंचाई कार्य में सुविधा मिली है।
उन्होंने बताया कि फसल बीमा योजना के तहत फसल क्षति होने पर उन्हें राहत राशि भी प्राप्त हुई। इससे फसल खराब होने की स्थिति में आर्थिक सहारा मिला और खेती से जुड़े जोखिम को कम करने में मदद मिली।
धाकड़ का कहना है कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को कृषि कार्य के लिए आवश्यक संसाधन, सिंचाई सुविधा और आर्थिक सहायता मिल रही है। इन योजनाओं से खेती को बेहतर बनाने के साथ ही विपरीत परिस्थितियों में किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है।
कृषि क्षेत्र में मिल रहे सहयोग के लिए सत्यनारायण धाकड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।