चित्तौड़गढ़। अतिरिक्त निदेशक (चिकित्सा प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार शीतकालीन समय परिवर्तन के चलते सामान्य चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ की ओपीडी का समय 1 अक्टूबर 2026 से बदल जाएगा।
1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक सामान्य चिकित्सालय की ओपीडी प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगी। वहीं, रविवार एवं राजपत्रित अवकाश के दिनों में ओपीडी का समय प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा।
यह जानकारी सामान्य चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश वैष्णव ने दी।