मनासा। नीमच निवासी युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मंगलवार को उसके माता-पिता ने नीमच पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मनासा निवासी मनीष जैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि मनासा थाने पर पहुंचकर शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।
युवती के माता पिता ने बताया कि 24 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6रू50 बजे हमारी बेटी तनीषा अपने बस ड्राइवर पिता मनीष परिहार के साथ बस स्टैंड पर गई थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची और मनासा निवासी मनीष जैन के संपर्क में आने के बाद मनासा चली गई। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मनीष जैन द्वारा डराने-धमकाने की बात कही गई। युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसे मनासा चिकित्सालय ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि मनासा चिकित्सालय से युवती को जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया गया, लेकिन मनीष जैन उसे जिला चिकित्सालय नीमच ले जाने के बजाय ज्ञानोदय हॉस्पिटल कनावटी ले गया। वहां भर्ती कराने के कुछ देर बाद युवती ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की सूचना मनासा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग क्रमांक 49/2026 कायम किया। परिजनों का आरोप है कि मामले में आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों ने मृतका के मोबाइल से संबंधित नंबरों की जांच कराने तथा मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी मनीष जैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इनका कहना
आत्महत्या के दूषप्रेरण की धारा में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।