नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा मोटरयान अधिनियम के तहत यात्री वाहनों की सुरक्षा के मद्देनजर लगातार जांच एवं चालानी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 1 अक्टूबर को यात्री बसों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 यात्री बसों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान 20 हजार रुपए का शमन शुल्क भी वसूला गया।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि यात्री वाहनों में सुरक्षा मानकों एवं मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जांच एवं चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।