मंदसौर। वाराणसी-वडनगर जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा के अंतर्गत 2 अक्टूबर को मंदसौर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रा में शामिल यात्रियों ने शिवना नदी घाट पर सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान स्वच्छता कर्मियों का सम्मान भी किया गया।
श्रमदान कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, जिला यात्रा प्रभारी हितेश शुक्ला, शिवराज सिंह राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं यात्रा में शामिल सदस्य उपस्थित रहे।
मंदसौर शहर पहुंचने पर नागरिकों ने सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया। शहर के विभिन्न चौराहों पर नागरिकों ने यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद यात्रा भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची, जहां यात्रियों ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर पूजा-अभिषेक किया।