भगवानपुरा। जिला प्रशासन के निर्देशन एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत शुक्रवार को बिस्टान नगर के बस स्टैंड परिसर में नुक्कड़ नाटक, नशामुक्ति जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कलाकारों ने निमाड़ी गीतों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में डॉ. संजय कोचक की टीम ने नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं नशामुक्ति परामर्शदाता अखिलेश वर्मा ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक धर्मेंद्र गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष डेमसिंह नार्वे, नवांकुर संस्था अध्यक्ष यशवंत पाटील, मंडल अध्यक्ष बंटी राठौर, पार्षद प्रेमलाल मोरे, पार्षद लखन पाटील, पार्षद राजेश पंवार, एल्डरमैन लक्ष्मीनारायण सूर्यकर, पुरुषोत्तम सेठ, अमरसिंह वास्कले, लोकेन्द्र राजपूत, कुलदीप कुमावत, स्वप्निल त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।