BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की एक और पहल,.. <<     इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<     KHABAR : दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की.. <<     खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2026, 11:28 am
KHABAR : भूख, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष भी शांति आंदोलन का हिस्सा, एप्सो की अंतरिम समिति गठित, शैलबाला मार्टिन, राजेश बहुगुणा और अजित सिंह अध्यक्ष मंडल में शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन (एप्सो) की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भोपाल जिला इकाई के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए अंतरिम समिति गठित की गई है।


राज्य संगठन के महासचिव अरविंद पोरवाल ने कहा कि शांति का अर्थ केवल युद्ध का न होना नहीं है, बल्कि भूख, भ्रष्टाचार और सामाजिक अन्याय सहित समाज में अशांति पैदा करने वाले मुद्दों के खिलाफ संघर्ष करना भी शांति आंदोलन का जरूरी हिस्सा है।


राज्य सचिव मंडल के सदस्य विवेक मेहता ने कहा कि देश के 22 राज्यों में संगठन की इकाइयां सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। शांति, एकजुटता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर जनभागीदारी बढ़ाना समय की जरूरत है।


भोपाल जिला इकाई की अंतरिम समिति के अध्यक्ष मंडल में शैलबाला मार्टिन, राजेश बहुगुणा और अजित सिंह को शामिल किया गया है। सचिव मंडल में अनुराग द्वारी, सत्यम और प्रतिभा को जिम्मेदारी दी गई है।


वहीं, कार्यकारिणी में राजेन्द्र कोठारी, बादल सरोज, शैलेन्द्र शैली, पूषण भट्टाचार्य, रेखा कस्तवार, अरुण डनायक, पारुल खान, नौशाद अली, अभिषेक अंशु और राजीव लोचन कस्तवार शामिल हैं।


अंतरिम समिति जिला इकाई के गठन की प्रक्रिया पूरी करने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE