BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की एक और पहल,.. <<     इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<     KHABAR : दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की.. <<     खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2026, 12:00 pm
KHABAR : बागेश्वर धाम से सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0 का भव्य आगाज, 5 जिलों में 500 किमी का सफर तय करेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कई दिग्गज संत पहुंचे, पढे़ खबर

Share On:-

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में ‘सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा’ का भव्य और उत्साहपूर्ण शुभारंभ हो गया है। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन आयोजित इस यात्रा में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से हजारों भक्त अपने परिवारों के साथ बागेश्वर धाम पहुंचे हैं। इस 500 किलोमीटर लंबी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है।


हनुमान चालीसा के साथ यात्रा शुभारंभ
रथ यात्रा के प्रारंभ होने से पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बालाजी महाराज के दरबार में पहुंचकर दर्शन और पूजन किया। इसके पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसके बाद इस विशाल रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


दिग्गज संतों और हस्तियों की मौजूदगी
सनातन एकता के इस महाअभियान में शामिल होने के लिए देश के कई प्रतिष्ठित संत और कथावाचक बागेश्वर धाम पहुंचे हैं। यात्रा और शुभारंभ समारोह में मुख्य रूप से- अयोध्या के प्रसिद्ध संत राजू दास महाराज, प्रख्यात कथावाचिका चित्रलेखा जी, संत इंद्रेश उपाध्याय सहित देश भर से आए कई अन्य संत-महात्मा और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


5 जिलों का सफर और 500 किमी की यात्रा
बागेश्वर सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में यह रथ यात्रा बुंदेलखंड के 5 प्रमुख जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान यह यात्रा कुल 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा के मार्ग में आने वाले विभिन्न शहरों और गांवों में जगह-जगह भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं, और समापन पर एक विशाल हवन का आयोजन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE