माउंट आबु। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के राज्य प्रशिक्षण एवं एडवेंचर सेंटर, आबू पर्वत पर राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में राष्ट्रपति पुरस्कार रोवर प्रमाण-पत्र परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के अंतर्गत रोवर्स की प्राथमिक सहायता, पायनियरिंग, मैपिंग, कैंपिंग एवं स्काउटिंग से संबंधित विभिन्न विषयों में दक्षता का परीक्षण किया जा रहा है। इसमें सभी रोवर्स लिखित एवं मौखिक परीक्षाओं में भाग लेकर अपनी योग्यता एवं व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
परीक्षा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय टीम की देखरेख में आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय टीम में अरुण कुमार, मुख्य परीक्षक; दिलीप पटेल एवं धनुष सिंह, परीक्षक तथा अमृत आर. चौधरी, नेशनल मुख्यालय के एलटी एवं पर्यवेक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
राज्य स्तरीय टीम में गिरिराज गर्ग, जितेंद्र पारीक, भाविक सुथार, रमेश गर्ग एवं मनोज कुमार शर्मा परीक्षा संचालन एवं रोवर्स की विभिन्न दक्षताओं के परीक्षण में सहयोग कर रहे हैं।
परीक्षा प्रक्रिया निरंतर जारी है तथा सभी निर्धारित विषयों की परीक्षाएं 13 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाओं में सफल होने वाले रोवर्स के परिणाम आगामी प्रक्रिया के लिए संबंधित उच्च स्तर पर भेजे जाएंगे, ताकि वे आगे की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में सम्मिलित हो सकें। सीबीटी परीक्षा में सफल होने के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार उन्हें राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।