देवरी खवासा। कहते हैं कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से हर मंजिल हासिल की जा सकती है। इसी का उदाहरण पेश किया है देवरी खवासा गांव की होनहार बेटी आस्था पाटीदार, पिता तुलसीराम पाटीदार ने, जिनका एमबीबीएस में चयन हुआ है। आस्था की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता से देवरी खवासा का नाम रोशन कर गांव को गौरवान्वित किया है।
आस्था के एमबीबीएस में चयन की खबर मिलते ही परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी छा गई। सभी ने आस्था को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवार के लिए यह उपलब्धि गर्व और खुशी का विशेष पल है।
बेटियों की सफलता समाज के लिए प्रेरणा
आस्था की यह सफलता उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत कर रहे हैं। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से सफलता की राह बनाई जा सकती है।
गांववासियों ने आस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वह चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और देश की सेवा करेंगी तथा अपने परिवार और गांव का गौरव बढ़ाती रहेंगी।
देवरी खवासा के लिए यह गौरव का क्षण है। आस्था पाटीदार की इस उपलब्धि पर उन्हें एक बार फिर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।