शामगढ़। मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी में नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। गांव में नवजात को छोड़े जाने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना शामगढ़ थाना पुलिस को दी।
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। नवजात शिशु को आखिर कौन और किन परिस्थितियों में यहां छोड़कर गया, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।