भोपाल। मध्य प्रदेश के 21 बड़े अस्पतालों पर निलंबन की गाज गिरने वाली है। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा एनएबीएच समय पर जमा न करने पर 21 अस्पतालों को सस्पेंड कर दिया जाएगा। संस्थानों को 31 अक्टूबर 2026 तक वैध एनएबीएच सर्टिफिकेट जमा करने का अंतिम अवसर दिया गया है।
दरअसल, यह पूरी कार्रवाई आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत की जा रही है जिसमें भोपाल, इंदौर और ग्वालियर के कई बड़े अस्पताल शामिल हैं। निलंबन अवधि में इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारक नए मरीजों को कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं मिलेगी।
एजेंसी ने चेतावनी दी है कि 31 अक्टूबर तक सर्टिफिकेट नहीं दिया तो अस्पतालों को योजना से पूरी तरह डी-एम्पैनल कर दिया जाएगा। सस्पेंड सूची में भोपाल के 10 अस्पताल, ग्वालियर के आठ अस्पताल और इंदौर के तीन अस्पताल शामिल हैं।