BREAKING NEWS
BIG VIDEO NEWS: वॉईस ऑफ एमपी कार्यालय में दीपोत्सव का.. <<     BIG NEWS : सिंगोली के जैन मंदिर में रात के अंधेरे.. <<     KHABAR : परिवार के साथ बाजार पहुंचे डिप्टी सीएम.. <<     BIG NEWS : पानी की डाबरी में मिला डेढ़ साल के मासूम का.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खुशियों से गुलजार हुआ बोलिया.. <<     BIG NEWS : देवरी खवासा में गुर्जर समाज की अनूठी.. <<     BIG NEWS : वॉईस ऑफ एमपी कार्यालय में दीपावली का.. <<     गरोठ में गोवंश तस्करी का खुलासा! एक्सप्रेसवे.. <<     #शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर हादसा! अज्ञात.. <<     BIG NEWS : मुल्तानपुरा फायरिंग केस में बड़ा खुलासा,.. <<     VIDEO NEWS: बेरछा स्टेशन के पास ट्रेन से गिरा युवक,.. <<     VIDEO NEWS: कुर्सी का रौब छोड़ अपनत्व की मिसाल बने.. <<     BIG NEWS : भानपुरा रोड पर अचानक दिखा ऐसा मंजर कि.. <<     BIG NEWS : प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने की.. <<     KHABAR : 16 नवंबर को कलाल समाज मनाएगा भगवान.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मनोज कुमार पाटीदार, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2026, 1:49 pm
BIG NEWS : वॉईस ऑफ एमपी कार्यालय में दीपावली का भव्य जश्न, मैनेजिंग डायरेक्टर मुस्तफा हुसैन ने विधि-विधान से किया मां लक्ष्मी का पूजन, आतिशबाजी के साथ स्टॉफ ने मनाया खुशियों का त्योहार, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। दीपों की रोशनी, खुशियों का उल्लास और आतिशबाजी की जगमगाहट के बीच शहर के वीर पार्क रोड स्थित बाबजी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के वॉईस ऑफ एमपी कार्यालय में दीपोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे कार्यालय में उत्सव का माहौल नजर आया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

दीपावली के शुभ अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर मुस्तफा हुसैन ने शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान संस्थान की निरंतर उन्नति, समृद्धि और सफलता की मंगलकामना की गई।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथियों का सम्मान

दीपोत्सव के इस विशेष आयोजन में संस्थान की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। बाबजी नेटवर्क के एडिटर महावीर सैनी, एंकर राधा बैरागी और रिपोर्टर महेश मेनारिया को मैनेजिंग डायरेक्टर मुस्तफा हुसैन ने प्रमाण पत्र, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के अन्य साथियों को भी सम्मानपूर्वक उपहार भेंट किए गए। सम्मान समारोह ने दीपावली के उत्सव को और खास बना दिया।

इस अवसर पर वॉईस ऑफ एमपी न्यूज चैनल के चीफ रिपोर्टर मुश्ताक अली शाह, महावीर सैनी, हुसैन नजमी, महेश मेनारिया, एंकर राधा बैरागी, महक, देव्यानी शर्मा, अनिता कुंवर, पूजा कुंवर सहित संस्थान का समूचा स्टॉफ मौजूद रहा। सभी ने मिलकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दीपोत्सव मनाया और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया।

पूजा के बाद आतिशबाजी से रोशन हुआ कार्यालय परिसर-

मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना और सम्मान समारोह के बाद कार्यालय के बाहर भव्य आतिशबाजी की गई। रंग-बिरंगी रोशनी और पटाखों की गूंज से पूरा परिसर दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर हो उठा। संस्थान के सभी सदस्यों ने उत्साह के साथ आतिशबाजी की और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस तरह वॉईस ऑफ एमपी परिवार ने पूजा-अर्चना, सम्मान और आतिशबाजी के साथ एकजुटता, उमंग और खुशियों से भरा दीपोत्सव मनाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE