गरोठ। क्षेत्र के ग्राम पिपलिया जत्ती में पुलिया के समीप स्थित पानी की डाबरी में एक अज्ञात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शिशु की उम्र करीब एक से डेढ़ वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही गरोठ थाना प्रभारी बलवीर यादव, बीट प्रभारी देशराज सिंह चंदेल और मानसिंह भाटी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिशु के शव को गरोठ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
फिलहाल मृत शिशु की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिशु की पहचान के साथ ही उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं।