चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश मानसिंह चुण्डावत के निर्देशानुसार प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश योगिता पारीक ने ज्ञानदीप केयर होम का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने रसोईघर, स्नानागार और शयन कक्ष का जायजा लिया। साथ ही बच्चों को दिए जाने वाले भोजन, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने बच्चों को दी जा रही दवाइयों का भी अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
केयर होम अधीक्षक शंकरलाल रावल ने बताया कि यहां कुल 20 बच्चे निवासरत हैं, जो निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रभारी धर्मचंद सुवालका, सचिव सायर सुवालका, केयरटेकर कोमल गहलोत सहित केयर होम का स्टाफ मौजूद रहा।