नीमच। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), नीमच द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से 7 दिसंबर 2026 से निःशुल्क कंप्यूटर टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
प्रशिक्षण का लाभ नीमच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां ले सकते हैं। प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि 38 दिन रहेगी। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों के लिए संस्थान में आवास, भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।
प्रशिक्षण के दौरान इच्छुक अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए ऋण आवेदन भरने की सुविधा भी प्रशिक्षण केंद्र पर उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही बैंकिंग संबंधी जानकारी देने के साथ बैंकिंग से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, हवाई पट्टी के सामने, विश्राम भवन के पास, चीताखेड़ा मेन रोड, नीमच में संपर्क कर पंजीयन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 9111053516 पर संपर्क किया जा सकता है।