नीमच। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत शुक्रवार, 27 नवंबर को ग्राम पंचायत धनेरिया कला में जन-समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में धनेरिया कला सहित आसपास की 13 ग्राम पंचायतों के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
शिविर में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला महामंत्री धन सिंह केथवास, उत्तर मंडल महामंत्री ममता नागदा, सतीश यादव ग्राम पंचायत धनेरिया कला के सरपंच राजेश राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा, जनपद सदस्य कांता एवं हरीश अहीर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, एसडीएम पराग जैन, तहसीलदार संजय मालवीय, मृगेंद्र सिसोदिया एवं संतोष, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, जनपद सीईओ आरिफ खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न शासकीय सेवाओं की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर पटवारी नरेंद्र पाटीदार, पंचायत सचिव प्रेम सिंह चुंडावत, सहायक सचिव गजेंद्र सिंह पवार, सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।