नीमच। शहर के सर्राफा बाजार में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब भोपाल से भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) हॉलमार्क की टीम अचानक जांच के लिए पहुंची। टीम ने राम ज्वेलर्स और आरआर ज्वेलर्स जेम्स स्क्वेयर पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।
बीआईएस टीम के अचानक प्रतिष्ठानों पर पहुंचने और जांच शुरू करने की खबर से सर्राफा बाजार में हलचल मच गई। टीम द्वारा दोनों ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों पर हॉलमार्क से संबंधित नियमों और मानकों के तहत जांच की जा रही है।
फिलहाल कार्रवाई किस आधार पर की जा रही है और जांच के दौरान क्या सामने आया है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। बीआईएस टीम की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।