उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में देश की जानी-मानी हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन अपनी पत्नी के साथ उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत एवं सत्कार किया गया।
उज्जैन में 26 नवंबर को सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन ने सपत्नीक भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत और सम्मान किया गया। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर की धार्मिक परंपराओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।