BREAKING NEWS
BIG BREAKING : नीमच के सर्राफा बाजार में अचानक बदला.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में मामूली बात पर खूनी संघर्ष,.. <<     #मंदसौर में दिल दहला देने वाला हादसा#एक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के मिनी गोवा कंवला में.. <<     KHABAR : प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन ने सपत्नीक.. <<     KHABAR : श्रृंगेरी के शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर.. <<     VIDEO: सुरों के सरताज शंकर महादेवन भी हुए बाबा.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ के चर्चित हत्याकांड का आरोपी आखिर.. <<     KHABAR : महाकाल के दर पर केंद्रीय राज्य मंत्री.. <<     VIDEO: बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे दक्षिण.. <<     BIG UPDATE: देवास बायपास पर मौत बनकर दौड़ा डंपर, युवक.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पीपलोन और किसान का खेत,.. <<     KHABAR : ग्राम चंदेरा में शासकीय जमीन पर अवैध.. <<     SHORT: गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले,शक्कर मिलों.. <<     BREAKING: नीमच पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! 8.. <<     KHABAR : मध्याह्न भोजन के नए मेन्यू का स्वागत,.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल, कप्तान के आदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2026, 11:58 am
KHABAR : मध्याह्न भोजन के नए मेन्यू का स्वागत, महिला रसोइयों और समूह संचालकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी, महिला स्वयं सहायता समूह संगठन ने शासन के सामने रखीं मांगें, रसोइयों को 12 माह का मानदेय, बीमा और पेंशन देने की मांग, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश शासन द्वारा मध्याह्न भोजन योजना में स्थानीय एवं पारंपरिक पौष्टिक व्यंजनों को शामिल करने के निर्णय का महिला स्वयं सहायता समूह संगठन ने स्वागत किया है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष माया मनोहर बैरागी ने कहा कि नए मेन्यू से स्कूली बच्चों को विविधतापूर्ण, पौष्टिक और स्थानीय स्वाद वाला भोजन मिलेगा। हालांकि, योजना को सफल बनाने वाली महिला रसोइयों और समूह संचालकों के श्रम, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली से आठवीं तक के लाखों बच्चों को प्रतिदिन मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने में महिला स्वयं सहायता समूह संचालक और महिला रसोइयां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ये महिलाएं पूरी निष्ठा और मातृत्व भाव से बच्चों के लिए भोजन तैयार कर उन्हें स्नेहपूर्वक परोसती हैं।

संगठन ने शासन के सामने रखीं प्रमुख मांगें-
संगठन ने शासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि नए मेन्यू के अनुसार प्रति बच्चे भोजन की लागत और खाद्यान्न की मात्रा बढ़ाई जाए। महिला रसोइयों को कुशल श्रमिक के अनुरूप मानदेय तथा 12 माह का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार 25 विद्यार्थियों तक एक रसोइया नियुक्त किया जाए और जूठी थालियों की सफाई के लिए अतिरिक्त रसोइयों की व्यवस्था की जाए। किसी भी कार्यरत रसोइया को हटाया नहीं जाए।

इसके अलावा रसोइयों का निःशुल्क बीमा, निर्धारित ड्रेस कोड, प्रतिवर्ष ड्रेस खरीदने के लिए राशि तथा निश्चित सेवा अवधि के बाद पेंशन की व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है। समूह संचालकों को भी उनके कार्य के अनुरूप उचित पारिश्रमिक और समय पर भुगतान दिया जाना चाहिए।

योजना की सफलता के लिए महिलाओं का सम्मान जरूरी-
प्रदेश अध्यक्ष माया मनोहर बैरागी ने कहा कि बच्चों की थाली में पौष्टिक भोजन के साथ योजना संचालित करने वाली महिलाओं के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक न्याय सुनिश्चित करना भी जरूरी है। संगठन ने उम्मीद जताई कि शासन और संबंधित विभाग इन मांगों पर संवेदनशीलता से विचार कर महिला रसोइयों एवं समूह संचालकों के हित में उचित निर्णय लेंगे।-  माया मनोहर बैरागी, प्रदेश अध्यक्ष, महिला स्वयं सहायता समूह संगठन, मध्य प्रदेश

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE