BREAKING NEWS
NEWS : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे दशोरा नागर समाज के वरिष्ठ.. <<     BIG BREAKING : नीमच के सर्राफा बाजार में अचानक बदला.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में मामूली बात पर खूनी संघर्ष,.. <<     #मंदसौर में दिल दहला देने वाला हादसा#एक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के मिनी गोवा कंवला में.. <<     KHABAR : प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन ने सपत्नीक.. <<     KHABAR : श्रृंगेरी के शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर.. <<     VIDEO: सुरों के सरताज शंकर महादेवन भी हुए बाबा.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ के चर्चित हत्याकांड का आरोपी आखिर.. <<     KHABAR : महाकाल के दर पर केंद्रीय राज्य मंत्री.. <<     VIDEO: बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे दक्षिण.. <<     BIG UPDATE: देवास बायपास पर मौत बनकर दौड़ा डंपर, युवक.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पीपलोन और किसान का खेत,.. <<     KHABAR : ग्राम चंदेरा में शासकीय जमीन पर अवैध.. <<     SHORT: गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले,शक्कर मिलों.. <<     BREAKING: नीमच पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! 8.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2026, 10:24 am
KHABAR : जबलपुर में संविधान दिवस पर निकला संविधान रक्षा मार्च, कांग्रेस प्रदेश महासचिव किरन अहिरवार हुईं शामिल, पढे़ आशीष राय की खबर 

Share On:-

जबलपुर। संविधान दिवस के अवसर पर जबलपुर में कांग्रेस द्वारा संविधान रक्षा मार्च का आयोजन किया गया। इसमें जतारा विधानसभा की कांग्रेस प्रदेश महासचिव किरन अहिरवार अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुईं। मार्च के माध्यम से संविधान के मूल्यों, नागरिकों के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दिया गया।

इस दौरान किरन अहिरवार ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय, स्वतंत्रता और अधिकारों की गारंटी देता है। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान निर्माण में योगदान देने वाले सभी महान व्यक्तित्वों को नमन किया। साथ ही संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और उन्हें मजबूत बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संविधान दिवस पर आयोजित इस मार्च के जरिए संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE