कसरावद। दशोरा नागर समाज के वरिष्ठ सदस्य छगनलाल गुप्ता (नया नगर, कसरावद) का आज देवलोक गमन हो गया। उनके निधन से पूरे समाज में शोक की लहर दौड़ गई। गुप्ता दशोरा नागर समाज प्रदेश सचिव दीपक दशोरे (खंडवा) के ससुर एवं धर्मेंद्र गुप्ता के पिता थे। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास नया नगर कसरावद से सुबह 11.00 बजे निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं नगरवासी शामिल हुए। अंतिम संस्कार माँ नर्मदा तट माकड़खेड़ा मरकटी संगम पर विधि-विधान से संपन्न हुआ।
इस दुखद अवसर पर दशोरा नागर समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र मण्डलोई भी कसरावद पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान कसरावद मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विजय गुप्ता, संदीप नगर सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
दशोरा नागर समाज प्रदेश कार्यकारिणी एवं समस्त समाज बंधुओं ने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करें। उपरोक्त जानकारी पत्रकार जय गुप्ता ने दी।