BREAKING NEWS
BIG BREAKING : नीमच के सर्राफा बाजार में अचानक बदला.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में मामूली बात पर खूनी संघर्ष,.. <<     #मंदसौर में दिल दहला देने वाला हादसा#एक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के मिनी गोवा कंवला में.. <<     KHABAR : प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन ने सपत्नीक.. <<     KHABAR : श्रृंगेरी के शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर.. <<     VIDEO: सुरों के सरताज शंकर महादेवन भी हुए बाबा.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ के चर्चित हत्याकांड का आरोपी आखिर.. <<     KHABAR : महाकाल के दर पर केंद्रीय राज्य मंत्री.. <<     VIDEO: बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे दक्षिण.. <<     BIG UPDATE: देवास बायपास पर मौत बनकर दौड़ा डंपर, युवक.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पीपलोन और किसान का खेत,.. <<     KHABAR : ग्राम चंदेरा में शासकीय जमीन पर अवैध.. <<     SHORT: गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले,शक्कर मिलों.. <<     BREAKING: नीमच पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! 8.. <<     KHABAR : मध्याह्न भोजन के नए मेन्यू का स्वागत,.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल, कप्तान के आदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2026, 1:35 pm
BIG NEWS : मंदसौर में मामूली बात पर खूनी संघर्ष, पेशाब करने से रोकने पर दिव्यांग युवक पर किया जानलेवा हमला, 4 से 5 लोगों के शामिल होने का आरोप, सीने पर आई गंभीर चोट, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर की इंदिरा कॉलोनी में पेशाब करने को लेकर हुए विवाद में एक दिव्यांग युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना गुरुवार रात जैन कॉलेज के पीछे स्थित झुग्गी बस्ती की है। हमले में युवक के सीने पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसे 12 टांके लगाए गए।

जानकारी के अनुसार, घायल रईस मोहम्मद (36) पिता रमजान निवासी इंदिरा कॉलोनी ने बताया कि गुरुवार रात वह शराब के नशे में जैन कॉलेज के पीछे चेंबर वाली गली में पेशाब करने गया था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सादिक ने उसे रोक दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। इसी दौरान उसके सीने पर धारदार हथियार से वार किया गया।

हमले में 4 से 5 लोगों के शामिल होने का आरोप-
रईस के अनुसार, घटना के समय सादिक के साथ तीन से चार अन्य लोग भी मौजूद थे। हालांकि, उसे यह पता नहीं चल पाया कि धारदार हथियार से वार किसने किया। हमले के बाद वह अपनी मां जन्नत बी के पास पहुंचा और उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां उसका उपचार किया गया।

रईस के भाई सद्दाम ने बताया कि सादिक शाह ने उसके भाई को पेशाब करने से रोका था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और बाद में कुछ अन्य लोग भी वहां जमा हो गए। आरोप है कि इसी दौरान रईस पर धारदार हथियार से हमला किया गया। सद्दाम के अनुसार, रईस दिव्यांग है और उसकी एक आंख से दिखाई नहीं देता।

पुलिस ने दर्ज किए बयान-
वायडी नगर थाना पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हमले में शामिल लोगों और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE