BREAKING NEWS
KHABAR : संविधान के आदर्शों और लोकतंत्र के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए 7 दिसंबर से.. <<     NEWS : अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए 30 नवंबर.. <<     NEWS : नशामुक्ति और संवैधानिक मूल्यों का संदेश.. <<     NEWS : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया.. <<     KHABAR : मृत तेंदुए का वन विभाग ने नियमानुसार किया.. <<     KHABAR : देवास में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम.. <<     KHABAR : सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच.. <<     BIG NEWS : स्विमिंग, रनिंग, शूटिंग और फेंसिंग..,.. <<     #खरगोन कपास मंडी में खौफनाक हादसा#प्याऊ पर.. <<     KHABAR : लोकार्पण के एक महीने बाद भी 66 गांवों के.. <<     #खेतों में #दिन-रात #मेहनत, #फिर भी #खाली #हाथ .. <<     महाकाल मंदिर में रील शूटिंग का ऐसा खेल... पहले.. <<     KHABAR : सिर्फ कानून से नहीं रुकेगा बाल विवाह, समाज.. <<     KHABAR : महेश्वर में 32वें निमाड़ उत्सव का रंगारंग.. <<     #पोलायकलां नगर परिषद की विशेष बैठक में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2026, 10:20 am
KHABAR : इंदौर में लोकायुक्त का ट्रैप, एमपीईबी के जेई और मीटर रीडर पर रिश्वत का केस दर्ज, 5 हजार लेते पकड़ा गया सहयोगी, पढे़ पूनम खंडेलवाल की खबर 

Share On:-

इंदौर। इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी के मामले में ट्रैप कार्रवाई करते हुए एमपीईबी के जूनियर इंजीनियर और मीटर रीडर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कैफे पर की गई चालानी कार्रवाई का सेटलमेंट कराने के नाम पर 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इसमें से 40 हजार रुपये की राशि पहले ही ली जा चुकी थी, जबकि शेष 5 हजार रुपये लेते हुए ट्रैप कार्रवाई की गई।

लोकायुक्त के अनुसार, शिकायतकर्ता आर्जव जैन स्काई कॉरपोरेट बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर कैफे संचालित करते हैं। एमपीईबी के अरण्य जोन के जूनियर इंजीनियर रवि मिश्रा ने कैफे पर कार्रवाई करते हुए 97 हजार रुपये का चालान बनाया था। आरोप है कि इस चालान का सेटलमेंट कराने के बदले मीटर रीडर संदीप ने 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 20-20 हजार रुपये की दो किस्तों में 40 हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके थे।

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने उसका सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर 23 नवंबर 2026 को जूनियर इंजीनियर रवि मिश्रा और मीटर रीडर संदीप के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और बीएनएस की धारा 61(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

इसके बाद स्काई कॉरपोरेट बिल्डिंग की बी-1 पार्किंग में ट्रैप कार्रवाई की गई। लोकायुक्त के मुताबिक, शिकायतकर्ता से रिश्वत की 5 हजार रुपये की रकम हाउसकीपिंग सुपरवाइजर दीपक सचदेवा ने प्राप्त की। इसके बाद दीपक के माध्यम से संदीप मिश्रा तक रिश्वत की रकम पहुंचाई गई। लोकायुक्त टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त करने के मामले में ट्रैप कार्रवाई की। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देशन में निरीक्षक आशुतोष मिठास सहित पुलिस टीम ने की। लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस इंदौर से करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE