BREAKING NEWS
KHABAR : संविधान के आदर्शों और लोकतंत्र के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए 7 दिसंबर से.. <<     NEWS : अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए 30 नवंबर.. <<     NEWS : नशामुक्ति और संवैधानिक मूल्यों का संदेश.. <<     NEWS : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया.. <<     KHABAR : मृत तेंदुए का वन विभाग ने नियमानुसार किया.. <<     KHABAR : देवास में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम.. <<     KHABAR : सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच.. <<     BIG NEWS : स्विमिंग, रनिंग, शूटिंग और फेंसिंग..,.. <<     #खरगोन कपास मंडी में खौफनाक हादसा#प्याऊ पर.. <<     KHABAR : लोकार्पण के एक महीने बाद भी 66 गांवों के.. <<     #खेतों में #दिन-रात #मेहनत, #फिर भी #खाली #हाथ .. <<     महाकाल मंदिर में रील शूटिंग का ऐसा खेल... पहले.. <<     KHABAR : सिर्फ कानून से नहीं रुकेगा बाल विवाह, समाज.. <<     KHABAR : महेश्वर में 32वें निमाड़ उत्सव का रंगारंग.. <<     #पोलायकलां नगर परिषद की विशेष बैठक में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2026, 1:15 pm
BIG NEWS : एनडीपीएस का आरोपी और फरारी का एक साल, पुलिस की लगातार तलाश और मोबाइल-सिम बदलने का खेल..., आखिरकार खत्म हुआ इनामी बदमाश राधे का छिपने का सिलसिला, नरपत की खेड़ी में डीएसटी के हत्थे चढ़ा, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम (डीएसटी) चित्तौड़गढ़ ने कार्रवाई करते हुए जोधपुर पश्चिम जिले के पुलिस थाना लूणी में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में वांछित 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी राधे उर्फ राधेश्याम गुर्जर को नरपत की खेड़ी से डिटेन किया है। आरोपी करीब एक साल से फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने मोबाइल फोन और सिम बदल रहा था।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस थाना लूणी, जिला जोधपुर पश्चिम के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 5 हजार रुपये का इनामी आरोपी राधे उर्फ राधेश्याम पुत्र सम्पतलाल गुर्जर, निवासी तोरनिया, थाना पारसोली, जिला चित्तौड़गढ़, नरपत की खेड़ी पुलिया के पास आने वाला है। आरोपी फरारी के दौरान अपने मोबाइल फोन और सिम कार्ड बदलता रहता है।

सूचना को विश्वसनीय मानते हुए डीएसटी की टीम नरपत की खेड़ी पुलिया के पास पहुंची और चित्तौड़गढ़ की ओर से आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखने लगी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकवाकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम राधे उर्फ राधेश्याम पुत्र सम्पतलाल गुर्जर, निवासी तोरनिया, थाना पारसोली, जिला चित्तौड़गढ़ बताया।

पुलिस ने पुष्टि के बाद आरोपी को जोधपुर पश्चिम जिले के लूणी थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 5 हजार रुपये का इनामी होने के चलते नियमानुसार डिटेन कर लिया। इसके बाद पुलिस थाना लूणी को इसकी सूचना दी गई। लूणी थाना पुलिस करीब एक वर्ष से आरोपी की तलाश कर रही थी।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम-
डीएसटी टीम में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार के साथ कांस्टेबल बलराम गुर्जर, प्रीतम, शीशराम, बलराम मीणा, अमित कुमार और अजय शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE