भगवानपुरा। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन, इंदौर (ग्रामीण) अनुराग द्वारा इंदौर रेंज के समस्त जिलों में संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देशित किया गए। इसी क्रम में थाना भगवानपुरा पुलिस टीम द्वारा सुनार के साथ लूट की घटना में विगत 01 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 04.10.2025 को फरियादी अनूप महाजन के द्वारा थाना भगवानपुरा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि धुलकोट से खरगोन जाते समय ढाबली नहर के पास अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल से रास्ता रोककर उनका आभूषणों से भरा बैग झपट्टा मारकर लूट लिया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भगवानपुरा पर अपराध क्रमांक 292/25 धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर 04 आरोपियों एवं 02 विधि विरुद्ध बालकों को पकड़ा गया। पूछताछ में सभी द्वारा उक्त घटना को अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया गया था।
पुलिस टीम ने गिरफ्तारशुदा आरोपियों के कब्जे से उनकी निशानदेही पर लूटे गए चांदी के कड़े एवं बाजूबंद कीमती ₹1,22,400 तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमती लगभग ₹1,00,000 कुल ₹2,22,400 का मशरूका विधिवत जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश करने की कार्रवाई की थी। प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 309(2) एवं 61 बीएनएस का इजाफा भी किया गया था। प्रकरण में फरार आरोपीयों की गिरफ़्तारी के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे थे एवं पुलिस टीम के द्वारा मुखबिरों को भी सक्रिय कर फरार आरोपियों की जानकारी जुटाने के लिए लगाया गया था ।
उक्त घटना में फरार आरोपी पिंटू निवासी देवली दुगनी थाना वरला जिला बड़वानी शातिर प्रवृत्ति के होकर अपने रहने के ठिकाने बार-बार बदल रहा था । फरार आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम के द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे थे व गिरफ़्तारी हेतु मुखबिरों को भी सक्रिय कर फरार आरोपी की जानकारी एकत्रित करने हेतु लगाया गया था।
परिणामस्वरूप पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर उक्त घटना में फरार आरोपी पिंटू निवासी देवली दुगनी थाना वरला जिला बड़वानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती लगभग 2,00,000/- रुपये की को जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
पुलिस टीम
उक्त की गई कार्यवाही में थाना प्रभारी भगवानपुरा लक्ष्मण सिंह लोवंशी के नेतृत्व में सउनि राकेश शर्मा, प्रआर 520 हीरालाल धनगर, आर 639 जयपाल बघेल व साइबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।