पिपलियामंडी। नगर की सब्जी मंडी स्थित प्राचीन श्री गणेश मंदिर पर गुरुवार, 26 नवंबर को भव्य अन्नकूट प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति एवं आयोजकों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम 5 बजे भगवान श्री गणेश की महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात शाम 5रू15 बजे श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया जाएगा। इस दौरान भक्त भगवान श्री गणेश के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण करेंगे।
कार्यक्रम का सौजन्य डॉ. स्वप्निल ओझा एवं प्रेम प्रकाश ओझा के ओझा परिवार द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक मीडिया क्लब पिपलियामंडी, गणेश मंदिर समिति एवं सब्जी विक्रेता संघ ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्री गणेश के दर्शन करने एवं अन्नकूट प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।