खरगोन। जिले के भगवानपुरा मे गुरु नानक देव जी की 557 वा प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर भगवानपुरा के सतीपुरा मे सिकलीगर (सिख ) समाज द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान पूरा वातावरण गुरुवाणी और गुरु नानक देव जी के जयकारों से भक्तिमय हो गया।
गोपाल सिंह, बलजीत भाटिया, ज्ञानी गोविन्द सिंह, अवतार सिंह, ने बताया की प्रभात फेरी में सिख समाज के महिला, पुरुष एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से निकले और गुरु नानक देव जी के बताए प्रेम, भाईचारे, समानता, सेवा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना रहा भगवानपुरा में प्रभात फेरी निकाली गई जिसका नगर वासियों ने जगह-जगह स्वागत किया नगर में श्रद्धालुओं ने सेवा करते हुए पोहा जलेबी और चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई वही सतीपुरा मे ज्ञानी गुरमुख सिंह जो खामगाँव महाराष्ट्र से आए उनके मुख से प्रवचन सुने और दोपहर मे गुरु का अटूट लंगर चला जिसमे कई भक्तो ने प्रसादी ग्रहण की।