BREAKING NEWS
NEWS : आरटीई भुगतान नहीं होने से आक्रोशित निजी.. <<     KHABAR : पोलायकलां से संभाग स्तरीय निःशुल्क हृदय.. <<     KHABAR : वरिष्ठ पत्रकार आकाश चौहान की प्रथम.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच के पांच तैराकों ने राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : आखिर गुलाना बस स्टैंड पर कब थमेगा हादसों.. <<     #कहीं सांप-बिच्छुओं का डर तो कहीं यूनिफॉर्म.. <<     NEWS : सांसद सीपी जोशी के प्रयासों से 4 साल की.. <<     NEWS : रामेश्वर लाल धाकड़ बने उप जिला प्रमुख,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सांसद सीपी जोशी बने विश्व.. <<     NEWS : भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के लिए.. <<     KHABAR : संविधान दिवस पर नीमच के कॉलेज में लगी.. <<     VIDEO: #हनुमान #मंदिर #आखिर क्यों #हटेगा? #आश्वासन .. <<     BIG NEWS : पांच खिलाड़ी मैदान में उतरे और पांचों ने.. <<     #दिल की धड़कनों को सहेजने की अनूठी.. <<     KHABAR : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में 77वां.. <<     BIG NEWS : पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी मिली.. <<     VIDEO: किसानों ने ठोकी आंदोलन की ताल, अब रेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2026, 4:50 pm
KHABAR : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में 77वां संविधान दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया, मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की दिलाई शपथ, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में 77वां संविधान दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों एवं कार्यशालाओं में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम में मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाते हुए संविधान के मूल आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई।

इसी क्रम में रतलाम मंडल के रतलाम, उज्जैन, इंदौर, नागदा, चित्तौड़गढ़, दाहोद, डॉ. अम्बेडकर नगर सहित अन्य स्टेशनों, रेलवे चिकित्सालयों एवं चिकित्सा इकाइयों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर उसके आदर्शों एवं मूल कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया।

इसके माध्यम से भारतीय संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE