भगवानपुरा। क्षेत्र की होनहार बेटी अनिता मालवीया ने समाज कार्य विषय में पीएच.डी. (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त कर भगवानपुरा का नाम गौरवान्वित किया है। डॉ. बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू के आठवें दीक्षांत समारोह में मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल के करकमलों से उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।
अनिता मालवीया ने अपना शोध कार्य उच्च शिक्षा की योजनाओं से लाभान्वित बालिकाओं का सामाजिक अध्ययनष् विषय पर पूर्ण किया।
अपनी इस उपलब्धि पर अनिता मालवीया ने अपने माता-पिता मगनलाल मालवीया एवं सुमन मालवीया सहित समस्त परिवारजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद, परिवार के सहयोग, विश्वास और निरंतर प्रेरणा से ही वह आज इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। उनकी यह सफलता पूरे परिवार के स्नेह, त्याग और प्रोत्साहन का परिणाम है।
अनिता मालवीया की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।