BREAKING NEWS
NEWS : आरटीई भुगतान नहीं होने से आक्रोशित निजी.. <<     KHABAR : पोलायकलां से संभाग स्तरीय निःशुल्क हृदय.. <<     KHABAR : वरिष्ठ पत्रकार आकाश चौहान की प्रथम.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच के पांच तैराकों ने राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : आखिर गुलाना बस स्टैंड पर कब थमेगा हादसों.. <<     #कहीं सांप-बिच्छुओं का डर तो कहीं यूनिफॉर्म.. <<     NEWS : सांसद सीपी जोशी के प्रयासों से 4 साल की.. <<     NEWS : रामेश्वर लाल धाकड़ बने उप जिला प्रमुख,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सांसद सीपी जोशी बने विश्व.. <<     NEWS : भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के लिए.. <<     KHABAR : संविधान दिवस पर नीमच के कॉलेज में लगी.. <<     VIDEO: #हनुमान #मंदिर #आखिर क्यों #हटेगा? #आश्वासन .. <<     BIG NEWS : पांच खिलाड़ी मैदान में उतरे और पांचों ने.. <<     #दिल की धड़कनों को सहेजने की अनूठी.. <<     KHABAR : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में 77वां.. <<     BIG NEWS : पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी मिली.. <<     VIDEO: किसानों ने ठोकी आंदोलन की ताल, अब रेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2026, 7:47 pm
NEWS : आरटीई भुगतान नहीं होने से आक्रोशित निजी स्कूल संचालक, कार्य बहिष्कार की चेतावनी, 30 नवंबर से पूर्व जिले के 550 स्कूलों की बकाया राशि जारी करने का दिया अल्टीमेटम, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के निजी विद्यालयों को शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत मिलने वाली पुनर्भरण राशि का भुगतान अब तक नहीं होने से विद्यालय संचालकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में आज जिले के 100 से अधिक निजी स्कूल संचालकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा) को बकाया आरटीई भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।


इस दौरान स्कूल संचालकों ने आरटीई भुगतान नहीं मिलने से आ रही गंभीर व्यवहारिक एवं आर्थिक समस्याओं से जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया। साथ ही, संचालकों ने जिले में भुगतान नहीं होने की वास्तविक वजह की जानकारी प्राप्त की एवं इसके त्वरित निवारण के लिए ठोस कार्यवाही करने की मांग की।


ज्ञापन में बताया गया कि चित्तौड़गढ़ जिले में प्रारंभिक शिक्षा के तहत आरटीई पुनर्भरण की अब तक एक भी किश्त स्कूलों के खातों में जमा नहीं हुई है, जबकि आस-पास के अन्य जिलों में दोनों किश्तों का भुगतान सुचारू रूप से हो चुका है। जिले के सभी स्कूलों द्वारा समय पर विद्यार्थियों का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) और पोर्टल की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर क्लेम बिल भी विभाग को भेजे जा चुके हैं, इसके बावजूद विभाग स्तर पर भुगतान अटका हुआ है। पूर्व में भी कई बार लिखित ज्ञापन देने व राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ है। विदित रहे कि इन लंबित मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर भी धरना जारी है।


इस मौके पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष कैलाश वैष्णव ने प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा "जिले के करीब 550 स्कूल लंबे समय से आरटीई भुगतान का इंतजार कर रहे हैं, परंतु विभाग के निर्देशानुसार समय पर भौतिक सत्यापन व क्लेम बिल जमा करवाने के बावजूद अभी तक भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। आस-पास के जिलों में दोनों किश्तें जारी होने के बावजूद चित्तौड़गढ़ में एक भी किश्त न मिलना सीधे तौर पर प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। इस समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब हमें सरकार से इस मामले में ठोस जवाब चाहिए। यदि 30 नवंबर से पहले भुगतान नहीं हुआ तो हम आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे।"


30 नवंबर का अल्टीमेटम, उग्र प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार की चेतावनी
समस्त निजी विद्यालय, चित्तौड़गढ़ की ओर से स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि 30 नवंबर से पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के सभी 550 स्कूलों का आरटीई पुनर्भरण भुगतान नहीं किया गया, तो समस्त स्कूल संचालकों को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी कर उग्र धरना-प्रदर्शन एवं विभागीय कार्यों का बहिष्कार करने को मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन की होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE