BREAKING NEWS
NEWS : आरटीई भुगतान नहीं होने से आक्रोशित निजी.. <<     KHABAR : पोलायकलां से संभाग स्तरीय निःशुल्क हृदय.. <<     KHABAR : वरिष्ठ पत्रकार आकाश चौहान की प्रथम.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच के पांच तैराकों ने राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : आखिर गुलाना बस स्टैंड पर कब थमेगा हादसों.. <<     #कहीं सांप-बिच्छुओं का डर तो कहीं यूनिफॉर्म.. <<     NEWS : सांसद सीपी जोशी के प्रयासों से 4 साल की.. <<     NEWS : रामेश्वर लाल धाकड़ बने उप जिला प्रमुख,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सांसद सीपी जोशी बने विश्व.. <<     NEWS : भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के लिए.. <<     KHABAR : संविधान दिवस पर नीमच के कॉलेज में लगी.. <<     VIDEO: #हनुमान #मंदिर #आखिर क्यों #हटेगा? #आश्वासन .. <<     BIG NEWS : पांच खिलाड़ी मैदान में उतरे और पांचों ने.. <<     #दिल की धड़कनों को सहेजने की अनूठी.. <<     KHABAR : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में 77वां.. <<     BIG NEWS : पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी मिली.. <<     VIDEO: किसानों ने ठोकी आंदोलन की ताल, अब रेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2026, 6:51 pm
KHABAR : वरिष्ठ पत्रकार आकाश चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, पत्रकारों ने 16 यूनिट रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि, पढे़ कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

शामगढ़। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी स्वर्गीय आकाश चौहान (आजतक) की प्रथम पुण्यतिथि पर गुरुवार को सिविल अस्पताल शामगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पत्रकारों द्वारा रक्तदाता समूह के सहयोग से आयोजित इस शिविर में पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर स्वर्गीय आकाश चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आकाश चौहान द्वारा समाजसेवा, जरूरतमंदों की मदद और मानवता के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए पत्रकारों ने उनके सेवा संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। शिविर में कुल 16 यूनिट रक्तदान किया गया।

इस अवसर पर पत्रकार जाकिर अब्बासी, प्रवीण चौहान, विजय जोशी, प्रशांत यादव, राहुल धनगर, ओम संघवी, किरण परिहार, मुकेश टांक, नितिन चौधरी सहित चौहान परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

रक्तदाता समूह के कोऑर्डिनेटर गोरा पठान के सहयोग से शिविर का सफल आयोजन हुआ। पत्रकारों ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर मानव सेवा का कोई बड़ा माध्यम नहीं है। स्वर्गीय आकाश चौहान की स्मृति में किया गया यह आयोजन उनके सेवा और मानवता के विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE