पिपलियामंडी। सिंधी समाज के श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। भक्ति प्रेम प्रकाश सतनाम साखी सिंधी समाज के पूजनीय गुरुजी का शुक्रवार 27 नवंबर 2026 को प्रातः 7रू30 बजे पिपलियामंडी नगर में शुभ आगमन होगा।
इस अवसर पर महावीर गंज स्थित सुनील हरजानी एवं तुलसीदास हरजानी के निवास स्थान पर सत्संग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में गुरुजी श्रद्धालुओं को अपने पावन वचनों से धर्म और भक्ति का संदेश देंगे।
आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्संग का लाभ लेने तथा गुरुजी के आशीर्वचन सुनकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
सत्संग कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी रखी गई है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से समय पर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।