BREAKING NEWS
NEWS : आरटीई भुगतान नहीं होने से आक्रोशित निजी.. <<     KHABAR : पोलायकलां से संभाग स्तरीय निःशुल्क हृदय.. <<     KHABAR : वरिष्ठ पत्रकार आकाश चौहान की प्रथम.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच के पांच तैराकों ने राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : आखिर गुलाना बस स्टैंड पर कब थमेगा हादसों.. <<     #कहीं सांप-बिच्छुओं का डर तो कहीं यूनिफॉर्म.. <<     NEWS : सांसद सीपी जोशी के प्रयासों से 4 साल की.. <<     NEWS : रामेश्वर लाल धाकड़ बने उप जिला प्रमुख,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सांसद सीपी जोशी बने विश्व.. <<     NEWS : भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के लिए.. <<     KHABAR : संविधान दिवस पर नीमच के कॉलेज में लगी.. <<     VIDEO: #हनुमान #मंदिर #आखिर क्यों #हटेगा? #आश्वासन .. <<     BIG NEWS : पांच खिलाड़ी मैदान में उतरे और पांचों ने.. <<     #दिल की धड़कनों को सहेजने की अनूठी.. <<     KHABAR : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में 77वां.. <<     BIG NEWS : पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी मिली.. <<     VIDEO: किसानों ने ठोकी आंदोलन की ताल, अब रेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2026, 3:18 pm
BIG NEWS : भाजपा कार्यालय नीमच में मनाया गया संविधान दिवस, बाबा साहेब अंबेडकर को किया नमन, विधायक दिलीप सिंह परिहार और जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने किया माल्यार्पण, संविधान की प्रस्तावना का हुआ सामूहिक वाचन, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। देशभर में गुरुवार 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में नीमच शहर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन कर संविधान दिवस मनाया।

तपोभूमि स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, पवन पाटीदार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं नागरिक अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, पवन पाटीदार एवं जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भाजपा के पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE