शाजापुर। मप्र के शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर प्रिंस होटल के समीप बाइक सवार तीन लोगो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी हादसे मै एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर डायल 112 और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया। घायलों की पहचान विकास पिता परमानंद और देवेंद्र पिता भोलाराम, दोनों निवासी ग्राम गावड़ी, थाना सलसलाई, जिला शाजापुर के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी फिलहाल घटना का कारण वाहन बताया जा रहा है सूचना पर दौरान डायल 112 में आरक्षक 186 सोहन तथा पायलट विजय नागौर, वहीं 108 एंबुलेंस के पायलट ललित शर्मा और ईएमटी गिरिराज दांगी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।